RRB Group D Admit Card 2025: इस Direct Link से डाउनलोड करें रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड, चेक करें ये डिटेल्स
RRB Group D Admit Card 2025 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए इम्तिहान की घड़ी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी पदों के लिए एग्जाम 27 नवंबर 2025 शुरू होंगे और 16 जनवरी 2026 तक चलेंगे। आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड 2025 जारी हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ( आरआरबी ) ग्रुप डी की हर भर्ती परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। 27 नवंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 नवंबर को जारी हुआ था। इसी तरह अन्य परीक्षाओं का हॉल टिकट भी जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना हॉल टिकट हासिल कर सकते हैं।
How to Download RRB Group D Admit Card: यहां देखें तरीका
सबसे पहले आरआरबी की रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट जैसे – rrbcd.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, ‘Group D Admit Card (Level 1)’ पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
इस Direct Link पर मिलेगा एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड पर सबसे पहले चेक करें ये डिटेल्स
उम्मीदवार, आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले उस पर दी गई जरूरी डिटेल्स चेक करनी होंगी, जो इस प्रकार हैं-
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
एग्जाम की जानकारी
एग्जाम सेंटर का नाम
रिपोर्टिंग टाइमिंग
शिफ्ट टाइमिंग
जरूरी दिशानिर्देश आदि
नोट: अगर कोई गलती मिलती है तो तुरंत क्षेत्रीय वेबसाइट, कॉन्टेक्ट नंबर या ईमेल के जरिए इसकी सूचना दें और ठीक करा लें। हेल्पडेस्क का मोबाइल नंबर +91 9513631887 है। हेल्पडेस्क का समय: सोमवार से शनिवार: सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
एडमिट कार्ड के साथ क्या लाएं?
एग्जाम के दिन कैंडिडेट को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना होगा। इसके साथ, कैंडिडेट को एक वैलिड फोटो ID, एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। क्योंकि एग्जाम हॉल में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दिए जाने वाले दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
RRB ग्रुप D एग्जाम डिटेल्स
CBT एग्जाम 90 मिनट का होगा जिसमें 100 सवाल होंगे। कैंडिडेट्स को हर सही जवाब के लिए एक नंबर मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए एक-तिहाई नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। एग्जाम में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस, और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाएंगे।