Railways Jobs 2025-26 : रेलवे में 1.2 लाख वैकेंसी, लोको पायलट के लिए 18, NTPC के पदों पर 63 लाख आवेदन

Railways Jobs 2025-26 : रेलवे में 1.2 लाख वैकेंसी, लोको पायलट के लिए 18, NTPC के पदों पर 63 लाख आवेदन

Indian Railway Vacancy, Railways Jobs: लाखों युवा भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते हैं. हर साल वैकेंसी निकलती रहती है.इस साल रेलवे में कितनी नौकरियां निकली इसका लेखा जोखा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पेश किया.अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया है कि 2024-25 के लिए 1 लाख 20 हजार 579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. ये देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर भर्ती में से एक है. रेलवे में हर साल लाखों वैकेंसी आती रहती हैं क्योंकि वर्कफोर्स बड़ा है.टेक्नोलॉजी अपग्रेड हो रही है और ऑपरेशन बढ़ रहा है.

Railways Jobs

रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया कि 2014-15 से 2024-25 तक रेलवे ने 5 लाख 8 हजार नौकरियां दी हैं.उन्‍होंने आगे बताया कि 2004-05 से 2013-14 तक सिर्फ 4 लाख 11 हजार भर्तियां हुई थीं यानी नई सरकार में जॉब्स का ग्राफ ऊपर बढ़ा है. ये भर्तियां सेफ्टी, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल कैटेगरी में हैं. मंत्री ने कहा कि मैनपावर प्लानिंग ऑपरेशनल जरूरतों, मशीनीकरण और इनोवेशन के हिसाब से की जाती है.
1.2 लाख में किस पद के लिए कितनी वैकेंसी?

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2024 के लिए 10 बड़े सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CENs) जारी हुए जिनमें 92,116 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई. 2025 के लिए 7 नए नोटिफ‍िकेशन आ चुके हैं जिनमें 28,463 पद हैं.इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 20 हजार 579 वैकेंसी प्रोसेस में हैं. ये भर्तियां रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स (RRBs) के जरिए होती हैं.

कौन-कौन से पद: ALP से लेकर ट्रैक मेंटेनर तक
भर्ती सेफ्टी, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल कैटेगरी में है.इसमें असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA), पैरामेडिकल स्टाफ, NTPC (ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट), मिनिस्टीरियल एंड आइसोलेटेड कैटेगरी, और लेवल-1 जैसे ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट जैसे पदों पर वैकेंसी है.RPF में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भी शामिल हैं.

59 हजार पदों पर CBT
रेलवे में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है.कुल 59 हजार से ज्यादा पदों पर CBT पूरा हो गया है.रेलवे ने अब तक 59,678 पदों पर फर्स्ट स्टेज या सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट पूरा कर लिया है. ये सारे एग्जाम 139 से 157 शहरों में 15 अलग-अलग भाषाओं में कराए गए थे.असिस्टेंट लोको पायलट के 18,799 पदों के लिए 18 लाख 40 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम में बैठे. टेक्नीशियन के 14,298 पदों के लिए 26 लाख 99 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए. जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 7,951 पदों के लिए 11 लाख 1 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी.

RPF सब इंस्‍पेक्‍टर के लिए 15 लाख कैंडिडेट्स
RPF सब-इंस्पेक्टर के 452 पदों के लिए 15 लाख 35 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम में आए.RPF कांस्टेबल के 4,208 पदों के लिए सबसे ज्यादा 45 लाख 30 हजार कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया. पैरामेडिकल कैटेगरी के 1,376 पदों के लिए 7 लाख 8 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए.NTPC ग्रेजुएट लेवल के 8,113 पदों के लिए 58 लाख 41 हजार कैंडिडेट्स ने पेपर दिया. NTPC अंडरग्रेजुएट के 3,445 पदों के लिए रिकॉर्ड 63 लाख 27 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम में बैठे. मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के 1,036 पदों के लिए 4 लाख 46 हजार कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी.मतलब कुल मिलाकर करोड़ों बच्चों ने एग्जाम दिए और अब रेलवे तेजी से सेलेक्शन पूरा कर रहा है.

नहीं मिलेगी ऐसी नौकरी, 44.70 लाख सालाना मिलेगी सैलरी, न जाने दें ये मौका
असिस्टेंट लोको पायलट के 18 हजार पदों पर वैकेंसी
रेलवे ने तीन सबसे बड़ी कैटेगरी ALP, JE और NTPC में सेकंड स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट भी पूरा कर लिया है.असिस्टेंट लोको पायलट के 18,799 पदों के लिए सेकंड स्टेज CBT में 2 लाख 66 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए. ये एग्जाम 112 शहरों में 15 भाषाओं में हुआ.जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 7,951 पदों के लिए सेकंड स्टेज CBT में 1 लाख 17 हजार कैंडिडेट्स बैठे.

ये एग्जाम 118 शहरों में 15 भाषाओं में कराया गया.NTPC ग्रेजुएट लेवल के 8,113 पदों के लिए सेकंड स्टेज CBT में 1 लाख 21 हजार कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया.ये परीक्षा 129 शहरों में 15 भाषाओं में हुई.इसके अलावा असिस्टेंट लोको पायलट के लिए फाइनल क्वालिफाइंग स्टेज कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) भी खत्म हो चुका है.इसमें 1 लाख 32 हजार कैंडिडेट्स ने 84 शहरों में हिस्सा लिया था.मतलब अब इन बड़े-बड़े पोस्ट्स पर सिलेक्शन पैनल बनाने की बारी है.बहुत जल्दी अपॉइंटमेंट लेटर आने वाले हैं.लेवल-1 और RPF PET लेवल-1 के 32,438 पदों पर CBT 27 नवंबर 2025 से शुरू हो चुका है.यह परीक्षा 140 शहरों में 15 भाषाओं में होगी. RPF कांस्टेबल के 4,208 पदों पर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 13 नवंबर 2025 से चल रहा है.

23 हजार से ज्यादा का सेलेक्‍शन
रेलवे ने टेक्नीशियन, JE/DMS/CMA, पैरामेडिकल, RPF सब-इंस्पेक्टर, ALP जैसे पोस्ट्स पर 23,000 से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए सिलेक्शन पैनल फाइनल कर दिए हैं. रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव ने भर्ती में देरी और पेपर लीक के सवालों का भी जवाब दिया.उन्‍होंने बताया कि भर्ती रोलिंग बेसिस पर चलती है क्योंकि वैकेंसी लगातार आती रहती हैं. ये बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिकल और टेक्निकल काम है, इसलिए टाइम लगता है.इन भर्तियों में पारदर्शिता बरती गई है.कोई पेपर लीक या गड़बड़ी का केस नहीं आया.

Leave a Comment