Azim Premji Scholarship 2025: अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, प्रति वर्ष 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्रता जानें

Azim Premji Scholarship 2025: अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, प्रति वर्ष 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्रता जानें

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) की ओर से अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2025 (Azim Premji Scholarship 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के माध्यम से अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल का उद्देश्न 18 राज्यों के सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति स्नातक डिग्री या डिप्लोमा कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए प्रदान की जाती है।

Azim Premji Scholarship 2025: पात्रता मानदंड

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले छात्राओं को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:

आवेदक किसी भी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों उत्तीर्ण हो।
भारत में कहीं भी किसी सरकारी या (विश्वसनीय और प्रामाणिक) निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की अवधि) के नियमित छात्र के रूप में प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए) में प्रवेश लिया हो।

कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड राज्यों में से किसी एक में पूरी की गई हो। अधिक जानकारी के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “छात्रवृत्ति समूह 2024 के लिए छात्रवृत्ति नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।” छात्रवृत्ति समूह 2025 के लिए आवेदन का पहला चरण सितंबर 2025 में खोला गया, जबकि दूसरा चरण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा।

Azim Premji Foundation Scholarship 2025: छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया

छात्रवृत्ति के आवेदन और वितरण की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी, जो निम्नलिखित हैं:

आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की समीक्षा की जाएगी।
सत्यापन के बाद, छात्रवृत्ति राशि 15,000 रुपए की दो किश्तों में वितरित की जाएगी।
अगले वर्षों में छात्रवृत्ति प्राप्त करना जारी रखने के लिए, छात्रों को नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा।

Leave a Comment