RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

RRB JE Recruitment 2025 : रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फौरन करें अप्लाई

RRB JE Recruitment 2025 Apply Online: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे में 2585 जूनियर इंजीनियर पद जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट भी शामिल हैं, इन पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन खी अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए अभी ऑफिशियल वेबसाइट rrbappy.gov.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए करेक्शन विंडो 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक ओपन की जाएगी।

RRB JE Recruitment 2025

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

लेवल-6 के अनुसार जूनियर इंजीनिय पदों के लिए उम्मीदवार को 35,400 रुपये की हर महीने सैलरी मिलेगी।

उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Stgage 1) की परीक्षा देनी होगी। जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT Stgage 2) की परीक्षा होगी। जिसमें टेक्निकल और डोमेन विशेष से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद जो भी उम्मीदवार यह परीक्षाएं पास कर लेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।

आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 में जनरल अवेयरनेस, गणित, जनरल इंटेलीजेंस और रिजनिंग, जनरल साइंस और टेक्निकल एबिलीटीज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

Leave a Comment