एलआईसी बीमा सखी योजना : 10वी पास महिलाओं को 7000 रूपए मिलना शुरू LIC Bima Sakhi Yojana

एलआईसी बीमा सखी योजना : 10वी पास महिलाओं को 7000 रूपए मिलना शुरू LIC Bima Sakhi Yojana

भारतीय जीवन बीमा निगम और सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बीमा योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

इस प्रकार से जो महिलाएं योजना के तहत लाभार्थी बनाई जाएंगीं इन सबको मुफ्त में बीमा से जुड़ा हुआ प्रशिक्षण दिया जाएगा और साथ में सरकार से भत्ता भी मिलेगा। तो जो महिलाएं ग्रामीण इलाकों की रहने वाली हैं इन सबको प्राथमिकता के आधार पर फायदा दिया जाएगा।

यदि आप भी एक ऐसी महिला हैं जिनको वित्तीय तौर पर खुद को मजबूत बनाना है तो इस योजना के लिए आपको आवेदन जमा करना चाहिए। लेकिन यदि आप नहीं जानती कि बीमा सखी बनने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख सहायक हो सकता है। तो चलिए आपको यह बताते हैं कि इसके लिए अहम दस्तावेज, जरूरी पात्रता शर्तें, मासिक भत्ता और आवेदन कैसे जमा किया जा सकता है।

केंद्र सरकार निरंतर यही प्रयास कर रही है कि हमारे देश की जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाएं हैं इनका विकास किया जाए। इस प्रकार से सरकार के द्वारा बीमा सखी योजना को भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से शुरू किया गया है।

तो हम आपको यहां पर यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि इस योजना के लिए जिन महिलाओं को चुना जाएगा इन सबको 3 साल तक बीमा प्रशिक्षण मिलेगा। इतना ही नहीं मुफ्त प्रशिक्षण के साथ-साथ महिलाओं को हर महीने धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

दरअसल लाभार्थी महिलाओं को पहले साल में मासिक 7000 रूपए, दूसरे साल में मासिक 6 हजार रूपए और तीसरे साल में 5000 रूपए हर महीने दिए जाएंगे। तो इस प्रकार से महिलाओं को आगे फिर भविष्य में बीमा सखी बनकर काम करने का अवसर मिलता है।

संगठन का नाम भारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नाम एलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024
उद्देश्य महिलाओ को रोजगार प्रदान करना
शैक्षिक योग्यता 10वी पास
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 70 वर्ष
वेतन ₹7000/- प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
Category Sarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in
सरकार ने बीमा सखी योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि देश की निर्धन परिवारों की महिलाओं का सशक्तिकरण करके इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस प्रकार से सरकार योजना के माध्यम से विशेष तौर से गांव में रहने वाली महिलाओं को लाभ देना चाहती है।

साथ में सरकार देश के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को बीमा हेतु जागरूक करना चाहती है। सरकार लोगों तक यह भी संदेश देना चाहती है कि बीमा करवाना किस प्रकार से इन सबके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए सरकार ने खास तौर से गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए यह योजना शुरू की है।

एलआईसी बीमा सखी योजना का फायदा लेने के लिए जरूरी है कि महिलाओं में निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:-

महिला भारत के किसी ग्रामीण इलाके की स्थानीय निवासी हो।
आवश्यक है कि महिला की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 70 वर्ष तक हो।
महिला के घर का कोई भी सदस्य एलआईसी के कार्यालय में काम ना करता हो।
जिन महिलाओं ने न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है वे आवेदन दे सकती हैं।
वे महिलाएं भी आवेदन जमा कर सकतीं हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा, स्नातक या स्नातकोत्तर किया है।
आपको अगर बीमा सखी बनने के लिए अपना पंजीकरण पूरा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-

राशन कार्ड
आधार कार्ड
शिक्षा योग्यता प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए अगर आपको अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताए गए सारे चरणों को सही प्रकार से दोहराना होगा:-

सबसे प्रारंभ में आपको जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
यहां पर अब आपको होम पेज पर आवेदन जमा करने वाला लिंक मिलेगा आपको इसको दबाना होगा।
इस तरह से अब एक दूसरा पृष्ठ आपके सामने खुलेगा जिसमें आपको बीमा सखी योजना का फॉर्म भरना होगा।
आवेदन पत्र भर लेने के बाद फिर आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके आगे बढ़ जाना है।
अब नए पृष्ठ पर आपको ध्यान पूर्वक अपने राज्य का और शाखा कार्यालय का चयन कर लेना है।
इस प्रकार से अपना आवेदन आपको जमा करने के लिए आपको फिर सबमिट का बटन क्लिक करना है।
देश की महिलाओं को बीमा सखी इसलिए बनाया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भर पर बन सकें और अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर पाएं।

जी हां आप बीमा सखी योजना का फायदा लेने के लिए अपना आवेदन दे सकती हैं।

पहले साल में महिलाओं को हर महीने 7000 रूपए की राशि प्राप्त होगी।

Leave a Comment